फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर आएगा इस बिल का मैसेज, सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था

Mon, 16 Jul 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उचित मूल्य की दुकानों पर राशन खरीदने पर बिल और कैश मेमो की जानकारी अब उपभोक्ताओं के मोबाइल पर आएगी। प्रदेश सरकार ने इसको लेकर सॉफ्टवेयर तैयार किया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है। अभी उपभोक्ताओं को बिल व कैश मेमो मेनुअली दिया जाता है।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने बताया कि जैसे ही उपभोक्ताओं के राशन का बिल कटेगा, सीधे मोबाइल पर डिटेल के साथ इसका मैसेज आएगा। इस व्यवस्था को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। कपूर ने कहा कि विभाग ने मोबाइल ऐप भी शुरू की है।

इस ऐप को उपभोक्ता एंड्रायड मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से इपीडीएसएचपी नाम से सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने पर उपभोक्ता खाद्यान्न संबंधी पात्रता, कार्ड धारकों की सदस्यता का पता घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता ऐप में अपना राशन कार्ड सेव कर सकते हैं। राशन लेने के लिए उपभोक्ता को कार्ड लाने की भी आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 77.20 लाख उपभोक्ता को 4,937 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ते राशन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

राशन कार्ड धारकों को तीन दालें, सरसों व रिफाइंड तेल के अतिरिक्त नमक अनुदानित दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चीनी, गंदम आटा और चावल भी सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

सरकार ने पहली बार दालों के मूल्य में पांच रुपये तक की कमी की है। उपभोक्ता राशन संबंधित शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 82199-29241 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें