अटल टनल रोहतांग में उपद्रव करने वालों की अब खैर नहीं। कुल्लू पुलिस ने इसमें सुरक्षा और कड़ी कर दी है। पुलिस ने अटल टनल में अब एएनपीआर कैमरे स्थापित कर दिए हैं। अब टनल से गुजरने वाले हर वाहन की गतिविधि नंबर प्लेट सहित रिकॉर्ड होगी। टनल के अंदर वाहन रोकने और अन्य उल्लंघन करने वालों की भी नंबर प्लेट से पहचान हो सकेगी। इसके बाद पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। हालांकि, अब क्षेत्र से गुजरने वाले हर एक वाहन को डेटाबेस में नंबर प्लेट के साथ दर्ज किया जाएगा। इसलिए यदि कोई वाहन रुकता है या कोई यात्री टनल में किसी भी तरह का उल्लंघन करता है तो उसकी पहचान वाहन नंबर के आधार पर की जाएगी।