विवि ने बीएड की काउंसलिंग से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बीएड के दूसरे चरण की काउंसलिंग 21 जनवरी और 22 जनवरी को होगी। तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 30 जनवरी से 02 फरवरी तक चलेगी। विवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सतीश कुमार 82196-06155, विवेक शर्मा 82194-32382 के मोबाइल नंबर जारी किए हैं।