देश भर में नौनिहालों को अब पोलियो की ट्राइविलेंट वैक्सीन नहीं पिलाई जाएगी। विश्व भर में पोलियो खुराक ट्राइविलेंट वैक्सीन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बार से नौनिहालों को नई खुराक वायवलेंट वैक्सीन पिलाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी और सरकारी दवाई स्टोर संचालकों को पुरानी पोलियो दवा का प्रयोग न करने की हिदायत दी है। अगर किसी मेडिकल स्टोर में पुरानी दवाई उपलब्ध है तो उसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पास जमा करने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि पूरे विश्व में पोलियो खुराक में बदलाव किया गया है। पहले शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ट्राइविलेंट वैक्सीन नामक दवाई की दो बूंदें पिलाई जाती थीं, लेकिन इस बार 29 जनवरी को पोलियो अभियान के तहत पूरे देश में पोलियो की नई खुराक वायवलेंट वैक्सीन की दो बूंदें पिलाई जाएंगी।