फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: अब सांसद प्रतिभा ने कौल की बेटी चंपा को बताया मंडी सदर से कांग्रेस उम्मीदवार

Mon, 21 Feb 2022 09:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रतिभा सिंह ने सोमवार को सांसद आपके द्वार कार्यक्रम में सदर हलके के कोटली, वीर, तरनोह, सदोह, कसाण, भरगांव व दुदर पंचायत में भाग लिया। उपचुनाव में समर्थन देने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उधर, विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
मंडी सदर में एक कार्यक्रम के दौरान एमपी प्रतिभा सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक अनिल शर्मा के कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच पूर्व सीएम वीरभद्र की पत्नी और सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को मंडी सदर में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा एलान कर डाला। सराज से चेतराम के बाद सांसद ने अब मंडी सदर सीट से पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को कांग्रेस का उम्मीदवार बता डाला। सांसद ने कहा कि चंपा 15 साल से राजनीति में सक्रिय हैं, सुख दुख में सदर हलके की जनता के साथ खड़ी हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजें। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपचुनाव में जिस तरह का समर्थन देकर उन्हें दिल्ली भेजा, ठीक उसी तर्ज पर चंपा ठाकुर को भी विधानसभा में भेजकर सेवा करने का मौका दें।

विज्ञापन


उधर, इस बयान के बाद वीरभद्र और सुखराम परिवार फिर आमने-सामने आ गया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव और अनिल शर्मा के बेटे और कांग्रेस नेता आश्रय शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि टिकट देना या किसी को सार्वजनिक मंच से प्रत्याशी घोषित करना सांसद का काम नहीं है। यह शीर्ष नेतृत्व का काम है। सांसद प्रतिभा सिंह ऐसे बयान देकर स्थानीय नेताओं में विवाद पैदा करने का काम कर रही हैं। इसकी शिकायत आलाकमान से करेंगे। 

बता दें कि प्रतिभा सिंह ने सोमवार को सांसद आपके द्वार कार्यक्रम में सदर हलके के कोटली, वीर, तरनोह, सदोह, कसाण, भरगांव व दुदर पंचायत में भाग लिया। उपचुनाव में समर्थन देने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उधर, विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बता दें कि पिता पुत्र अनिल और आश्रय शर्मा विधानसभा चुनावों से पहले जनसभाओं में एक मंच पर नजर आ रहे हैं। वहीं अनिल शर्मा दोनों के एक ही पार्टी में काम करने की बात भी कह चुके हैं। सांसद प्रतिभा ने देर सायं भूतनाथ मंदिर में शीश नवाया और आरती में भाग लिया। इस दौरान चंपा ठाकुर भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें