फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि फर्जीवाड़ा: अब हमीरपुर में अपात्रों ने डकारे 93.34 लाख रुपये

Tue, 15 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा, ऊना और मंडी के बाद अब हमीरपुर जिले में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के लाखों डकारने का मामला सामने आया है। जिला हमीरपुर में प्रारंभिक जांच के बाद 905 अपात्र किसानों का खुलासा हुआ है। इन 905 अपात्र किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 93.36 लाख रुपये डकारे हैं। मामले की जांच के बीच सोमवार को एक अपात्र लाभार्थी ने सरकारी खजाने में 12 हजार रुपये जमा भी करवा दिए हैं। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 59,711 किसान पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


इन्हें केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि में सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में उनके खाते में मिलते हैं। जिले में करीब 905 ऐसे किसान हैं, जो सरकारी नौकरी में हैं। इनमें अधिकतर पेंशनर और आयकर दाता शामिल हैं। प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट आयकर विभाग से भी ली है। अब शीघ्र इन अपात्र किसानों से रिकवरी होने वाली है। 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आयकर दाताओं, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को अपात्र घोषित किया गया था। बावजूद इसके 905 लोगों ने आवेदन कर आर्थिक सहायता हासिल की।
विज्ञापन


जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 59711 किसान पंजीकृत हैं। जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों और राजस्व विभाग के पटवारियों से सूचना मांगी है। अभी तक 905 अपात्र किसानों का पता चला है। इनके खाते में 93.36 लाख रुपये जमा हुए हैं। इनसे शीघ्र रिकवरी होगी।- देवराज भाटिया, जिला राजस्व अधिकारी हमीरपुर।

केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। जिले में इस स्कीम का लाभ ले रहे अपात्र किसानों का पता लगाने को राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। अपात्र लोगों से शीघ्र रिकवरी होगी।- देवश्वेता बनिक, उपायुक्त हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें