फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को राहत: सरकारी राशन डिपो में हर माह अब आधा किलो सस्ती चाय पत्ती भी मिलेगी

Wed, 22 Sep 2021 11:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सस्ते राशन के साथ-साथ हर माह सस्ती आधा किलो ब्रांडेड चाय पत्ती भी मिलेगी। बाजार मूल्य की अपेक्षा यह चाय 20 रुपये तक सस्ती होगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चाय पत्ती(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में अब उपभोक्ताओं को सस्ते राशन के साथ-साथ हर माह सस्ती आधा किलो ब्रांडेड चाय पत्ती भी मिलेगी। बाजार मूल्य की अपेक्षा यह चाय 20 रुपये तक सस्ती होगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है। प्रति राशनकार्ड पर उपभोक्ताओं को 250 ग्राम के दो पैकेट दिए जा सकते हैं। बाजार में ब्राडेंड चाय 110 रुपये की 250 ग्राम मिल रही है, खाद्य आपूर्ति निगम इसे 90 से 95 रुपये के बीच उपभोक्ताओं को देगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से कंपनी के साथ सीधा संपर्क रहेगा, इसके चलते उपभोक्ताओं को चाय पत्ती सस्ती मिलेगी। 

विज्ञापन


हिमाचल में 18.5 लाख राशनकार्ड धारक
हिमाचल में 18.5 लाख राशनकार्ड धारक हैं। केंद्र सरकार सब्सिडी पर राशनकार्ड उपभोक्ताओं को चावल और गेहूं उपलब्ध कराती है। प्रदेश सरकार चावल 10 रुपये और गेहूं करीब 6 रुपये प्रति किलो के हिसाब से एफसीआई को राशि जमा कराती है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध हो, इसके चलते सरकार अपने स्तर पर गेहूं की पिसाई कराती है। ऐसे में एपीएल उपभोक्ताओं को यह आटा करीब 8.50 रुपये प्रति किलो मिलता है। इसके अलावा प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को डिपुओं में तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), चीनी, नमक और दो लीटर तेल (एक रिफाइंड और सरसों) सब्सिडी पर देती है। अब उपभोक्ताओं को चाय की पत्ती भी बाजार से सस्ते दामों पर दी जा रही है। 

खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से चाय पत्ती देने का प्रस्ताव आया है। बाजार मूल्य की अपेक्षा उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर चाय पत्ती देने की योजना है। - सी पाल रासू, सचिव, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें