फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 90 मिनट में मिल सकेगी डीएनए रिपोर्ट, जुन्गा में लगेगी अत्याधुनिक मशीन

Wed, 13 Nov 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
DNA TEST
विज्ञापन

डीएनए रिपोर्ट के लिए अब लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्टेट फोरेंसिक साइंस विज्ञान लैबोरेटरी जुन्गा मात्र 90 मिनट में रिपोर्ट मुहैया करवा देगी। इसके अलावा बालों और खून के सैंपलों से उम्र भी बताई जा सकेगी। शुरुआती दौर में इस हाईटेक मशीन को स्टेट फोरेंसिक लैब जुन्गा में स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


स्टेट फोरेंसिक साइंस विज्ञान लैबोरेटरी जुन्गा बहुत जल्द हाईटेक होने वाली है। लैबोरेटरी में ऐसी हाईटेक मशीन को स्थापित करने का प्लान किया जा रहा है। इससे जहां किसी भी मामले को साल्व करने में सुविधा मिलेगी। वहीं, आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ा जा सकेगा।

मौजूदा समय में किसी डीएनए सैंपल की स्टेटस रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। कई बार इस रिपोर्ट के लिए एक सप्ताह से भी अधिक समय का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इस हाईटेक मशीन से यह सब मात्र 90 मिनट में संभव हो सकेगा। यह मशीन करीब पांच से छह करोड़ की लागत से आएगी। सूत्रों की मानें तो स्टेट फोरेंसिक साइंस विज्ञान लैबोरेटरी जुन्गा इस हाईटेक मशीन की खरीदारी के लिए बजट का प्रावधान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


स्टेट फोरेंसिक साइंस विज्ञान लैबोरेटरी जुन्गा में हाईटेक मशीन को लगाने की योजना बनाई जा रही है। जैसे ही बजट का प्रावधान होता है तो डीएनए सैंपलों का टेस्ट करने के लिए अत्याधुनिक मशीन लगा दी जाएगी। - डा. अरुण शर्मा, डायरेक्टर, जुन्गा लेबोरेटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें