फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खराब है तो अब व्हाट्सएप पर करें शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपके इलाके में कोई सड़क खराब है, किसी सड़क पर पैरापिट नहीं हैं या बार-बार हादसे होने के बावजूद विभाग के निचले स्तर के अधिकारी या कर्मचारी सुनवाई को तैयार नहीं हैं, तो अब आप अपनी समस्या का समाधान खुद भी करवा सकते हैं। लोक निर्माण विभाग ने चंबा मंडल के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग का चंबा मंडल जिला का पहला ऐसा मंडल बन गया है जिसने इस व्यवस्था को अपनाया है।
विज्ञापन


चंबा मंडल में सड़कों की खराब हालत को लेकर अक्सर लोग उपायुक्त या विभाग के अधिकारियों के पास चले रहते थे जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान व समय की बर्बादी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब विभाग ने इस व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए हैं। इससे लोग कम से कम समय में अपनी बात उच्च अधिकारी तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

इस नंबर पर दर्ज करवाएं शिकायत

विभाग कार्रवाई करने की जानकारी के संबंध में जवाब उसी नंबर पर व्हाट्सएप करेगा जिसके लिए विभाग में विशेष तौर पर कर्मचारी की तैनाती की गई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर का कहना है कि व्हाट्सएप शुरू करने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।

यदि उनकी कोई समस्या है तो उसका समाधान तुरंत हो जाएगा। विभाग के सामने भी ऐसी जटिल समस्याएं उजागर होंगी जो कई बार छूट जाती हैं। उन्होंने बताया कि लोग संबंधित शिकायतों को 94180-42679 पर डाल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें