फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो से आप भी खरीद सकेंगे ये 6 सस्ती दालें, नहीं लगेगा राशनकार्ड

Sat, 30 Jul 2016 09:04 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बाजार मूल्य की अपेक्षा सरकारी राशन की दुकानों में सस्ते रेट पर दालें मिलेंगी। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हिमाचल वासियों को अब बाजार मूल्य की अपेक्षा सरकारी राशन की दुकानों में सस्ते रेट पर दालें मिलेंगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपो में माश, दाल चना, राजमा, काला चना, रौंगी और मसूर की दाल को ओपन रेट पर बेचने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


ये दालें बाजार मूल्य की अपेक्षा 10 फीसदी कम रेट पर मिलेंगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों के टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। अगले महीने डिपुओं में ये दालें पहुंचाई जाएंगी। बाजार में दालों के दाम में भारी उछाल आया है।

70 रुपये से कम दालें नहीं हैं। माश की दाल 180 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। हिमाचल में महंगाई की मार ज्यादा न पड़े। इसके चलते सरकार ने डिपो में ओपन रेट पर दालें बेचने का फैसला लिया है। डिपो के बेचे जाने वाली कुल 6 दालें होंगी।
विज्ञापन

कोई भी ले सकेगा ये दालें

कोई भी व्यक्ति इन दालों को सरकारी राशन डिपो से ले सकता है। - फोटो : demo pic
सभी दालें गुणवत्ता वाली होंगी। अगर दालों में शिकायत आती है तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम इन दालों को सभी सरकारी डिपो में भेजा जाएगा, ताकि लोग बाजार की अपेक्षा सस्ते दामों पर यह दालें उपलब्ध हो सकें।

कोई भी ले सकेगा दालों को
जरूरी नहीं कि ये दालें राशनकार्ड उपभोक्ताओं को ही मिलेगी। कोई भी व्यक्ति इन दालों को सरकारी राशन डिपो से ले सकता है।
विज्ञापन

डिपो की तीन दालों से अलग होंगी ये दालें

डिपुओं में ओपन रेट पर दालें बेची जाएंगी। छह दालों के टेंडर किए हैं। - फोटो : demo pic
वर्तमान सरकार उपभोक्ताओं को मसूर, दाल चना और राजमा सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है। ये दालें राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मिलती हैं, लेकिन यह 6 दालें इनसे अलग होंगी। इन्हें कोई भी बाजार मूल्य की अपेक्षा सस्ते दाम पर ले सकता है।

डिपुओं में ओपन रेट पर दालें बेची जाएंगी। छह दालों के टेंडर किए हैं। ये दालें बाजार मूल्य की अपेक्षा 10 फीसदी कम रेट पर उपलब्ध होंगी। दालें राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर मिलने वाली दालों से अलग होंगी।- सुमित खिमटा, ईडी, खाद्य आपूर्ति निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें