फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों एपीएल परिवारों के लिए अच्छी खबर, बढ़ेगा राशन का कोटा

Sat, 15 Apr 2017 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल राशन कार्ड का सबसे ज्यादा फायदा हिमाचल के एपीएल उपभोक्ताओं को मिलने वाला है। सरकार ने करीब डेढ़ लाख फर्जी राशनकार्ड पकड़े हैं जिनका राशन अब एपीएल परिवारों को देने की तैयारी है।
विज्ञापन


जून में बढ़ा हुआ कोटा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकारी एपीएल उपभोक्ताओं को अभी 13 किलो आटा और 6 किलो चावल दे रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने बताया कि फर्जी राशन कार्ड पकड़ में आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एपीएल राशनकार्ड परिवारों से कई लोग आईआरडीपी और बीपीएल में भी शामिल हो रहे हैं।‌ डिजिटल राशन कार्ड का आबंटन पूरा होने के बाद बचा हुआ कोटा एपीएल परिवारों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने परिवारों को होगा फायदा

हिमाचल में इस समय 18 लाख 26 हजार राशनकार्ड हैं। इनमें पांच लाख परिवार आईआरडीपी और बीपीएल से संबधित है।

नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत केंद्र सरकार ने इन लोगों को 35 किलो राशन का कोटा फिक्स किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें