फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बच्चे को मिली खौफनाक मौत, जिंदा जल गया

Sat, 15 Apr 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के शिवबाड़ी के समीप शुक्रवार दोपहर झुग्गियों में आग लगने से भीतर सो रहा चार साल का बच्चा जिंदा जल गया। इस दर्दनाक घटना के वक्त सभी प्रवासी काम के लिए बाहर गए थे। आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


सात झुग्गियां जलने से मजदूरों का भीतर रखा खाने-पीने का सारा सामान और कपड़े राख हो गए हैं। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आग के कारणों का अभी नहीं हुआ खुलासा

मृतक बच्चे की पहचान दिलखुश, पुत्र विनोद कुमार निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि झुग्गियों में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इस घटना में विनोद कुमार के अलावा जोगिंद्र तांती, राम बालक दास, संतोष तांती, पवन दास, समेली दास आदि को खासा नुकसान पहुंचा है। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें