फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अब शिमला रेलवे स्टेशन तक आएंगी सभी ट्रेनें

विज्ञापन
रेलवे ने किया ट्रायल रहा सफलसमरहिल में प्राकृतिक आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक
विज्ञापन
समरहिल-जतोग के बीच पुल बनकर तैयार, ट्रैक पर करवाया इंजन का ट्रायल भी रहा सफल
विज्ञापन

शाम 4:15 बजे जतोग से शिमला के लिए चलाया इंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें अब शिमला रेलवे स्टेशन तक चलेंगी।जतोग और समरहिल के बीच पुल का निर्माण कार्य वीरवार को पूरा हो गया है। यह पुल 13 दिन में इंजीनियरों और मजदूरों ने दिनरात काम करके बनाया है।

शाम 4:15 बजे के करीब जतोग से रेल इंजन ट्रायल के लिए भेजा गया। यह इंजन ट्रैक से आसानी से गुजरा। इस दौरान रेलवे के अधिकारी और इंजीनियर ट्रायल के दौरान मौजूद रहे। ट्रायल के सफल होने के बाद इंजन को शिमला रेलवे स्टेशन तक रवाना किया। बताया जा रहा है कि अब अंबाला डिविजन से आदेश मिलने के बाद शुक्रवार से इस सेक्शन पर पहले की तरह ट्रेनों का संचालन शिमला रेलवे स्टेशन तक किया जाएगा। समरहिल में प्राकृतिक आपदा के कारण जतोग-समरहिल के बीच रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में अंबाला डिविजन ने पुल का निर्माण कार्य करने के लिए ट्रेनों की आवाजाही में बदलाव किया था। 30 मई से कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें तारादेवी तक ही चलाई गईं। लिहाजा अब पुल का काम पूरा होने के बाद वीरवार शाम को जतोग स्टेशन से एक इंजन को शिमला की ओर रवाना किया गया। इंजन ने रास्ते में सभी प्रमुख पुलों और ट्रैक को पार करते हुए शिमला स्टेशन तक सफल यात्रा पूरी की है।इंजन के शिमला पहुंचने से पूर्व रेलवे अधिकारियों ने विशेष रूप से पुल पर दो बार इंजन को आगे और पीछे करके पुल की मजबूती जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन





लोगों और पर्यटकों ने ली राहत की सांस
ट्रैक के बहाल होने से स्थानीय लोग और शिमला आने वाले पर्यटक दोनों ही खुश हैं। पर्यटकों के लिए यह रूट खासा आकर्षण का केंद्र रहा है और इसकी बहाली से पर्यटन व्यवसाय को भी राहत मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि पर्यटन सीजन के चलते कालका से शिमला के लिए 80 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं डीआरएम अंबाला विनोद भाटिया ने बताया कि पुल निर्माण कार्य के चलते ट्रेनें तारादेवी तक ही चल रही थीं। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर पहले की तरह कालका से शिमला तक ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें