फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को राहत, कम नंबर वाले भी करेंगे बीएड

Wed, 05 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बीएड करने वालों को राहत दी है। अब प्रवेश परीक्षा में 35 फीसदी अंक लेने वाले छात्र भी बीएड कर सकेंगे। इससे पहले प्रवेश परीक्षा में 50 फीसदी अंक लेने वालों को ही बीएड में प्रवेश मिलता था।
विज्ञापन


बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। अब बीएड में प्रवेश के लिए कट ऑफ 35 फीसदी कर दी गई है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से निजी बीएड कालेजों को बड़ी राहत मिलेगी।

पहले इन कालेजों की आधी सीटें खाली रह जाती थी।  निजी कालेज प्रबंधन बार बार इस मांग को प्रदेश सरकार के समक्ष उठा रहे थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान के साथ भी निजी बीएड कालेज प्रबंधन की बैठक हुई थी।
विज्ञापन


इसमें एसीएस ने निजी कालेज  प्रबंधन को मामला मुख्यमंत्री से उठाने का आश्वासन दिया था। वर्तमान प्रदेश में 70 निजी बीएड कालेज चल रहे हैं। बीएड को अब दो साल का कर दिया है। बीएड की सीटें मेरिट के आधार पर भरी जाएगी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें