फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी खुलेंगी सस्ती दवाओं की 30 दुकानें

Wed, 09 Oct 2019 12:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी अब सस्ती दवाओं की दुकानें खोली जाएंगी। सरकार 30 नई सिविल सप्लाई दवा की दुकानें खोलने की तैयारी कर रही  है। हर जिले में दो से तीन दुकानें खोली जाएंगी ताकि ग्रामीणों को सस्ता इलाज मिल सके।  

विज्ञापन


विधायकों, जिला परिषद, बीडीसी और पंचायत प्रधानों ने सरकार को दुकानें खोलने के लिए आवेदन भेजे हैं। खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि बाजार मूल्य की अपेक्षा सिविल सप्लाई की दुकानों में दवा खरीदने पर छूट मिलेगी।  हिमाचल के अधिकांश अस्पतालों में दुकानें खोली गई हैं।

प्रदेश में और दुकानें खोलने की योजना पर काम चल रहा है।  उल्लेखनीय है कि प्रदेश के  अस्पतालों में और जेनेरिक केंद्र खोलने पर भी सरकार विचार कर रही है। हर जिले में जिन अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी अधिक रहती है, वहां सस्ती दवाओं की दुकानें खोलने को सरकार प्राथमिकता देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें