फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध में आएंगी 1500 स्टाफ नर्सें, सीएम ने दिलाया भरोसा

Sat, 20 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएस में भर्ती की गई स्टाफ नर्सों को अनुबंध में लिया जाएगा। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री के इस भरोसे के बाद प्रदेश भर की 1500 के करीब स्टाफ नर्सों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सालों से आरकेएस से कांट्रेक्ट में लेने को लेकर की जा रही मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री के इस भरोसे के बाद नर्सिंग एसोसिएशन में खुशी की लहर है। आईजीएमसी सभागार में स्टेट नर्स एसोसिएशन ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह मनाया गया।

इस मौके पर डाइट मनी की मांग जो वर्ष 2016 से पेंडिंग है, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मामला वित्त विभाग को भेजा गया है, लेकिन उसे अभी मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के हस्तक्षेप करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग का काम है और एसोसिएशन की इस मांग को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से एसोसिएशन को 50 हजार और आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने 30 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें