फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के 20 हजार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी

Sat, 21 Mar 2020 06:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल बिजली बोर्ड के 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को पांच फीसदी महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी हो गई है शनिवार को बोर्ड प्रबंधन ने महंगाई भत्ता 148 फीसदी से 153 फीसदी करने के आदेश जारी किए। एक अप्रैल को मिलने वाली मार्च की तनख्वाह में बड़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। जुलाई 2019 से फरवरी 2020 तक का एरियर जीपीएस खाते में जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं, राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने विज्ञापित टी मेट के 1500 पदों को और जूनियर हेल्प की 392 पदों पर भर्ती की अधिसूचना के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।विद्युत बोर्ड के प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा कि इन पदों को भरने के संबंध में अलग से घोषणा की जाएगी। आम जनता के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। बोर्ड अभी कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें