हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की में इंडोनेशिया से लौटा दंपती क्वारंटाइन अवधि पूरी किए बिना ही 19 मार्च को फरार हो गया। पुलिस ने सरकारी आदेश न मानने और दूसरों की जान खतरे में डालने के संबंध में मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। इस तरह की हिमाचल में यह पहली एफआईआर दर्ज हुई है।
दोनों के भागने की स्वास्थ्य विभाग को जब भनक लगी तो विभाग ने टीम मौके पर भेजी और निरीक्षण किया, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। बीएमओ अर्की राधा शर्मा ने बताया कि 10 मार्च को इंडोनेशिया घूमकर दंपती अर्की वापस आया था।
उन्हें कोविड-19 की सुरक्षा के तहत होम क्वारंटाइन किया था। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा यू/एस188ए व 271 के तहत केस दर्ज किया है। संवाद