उन्होंने भंडारी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। मंच पर धक्का मारने के वायरल वीडियो की सत्यता जानने को इसे फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेजा गया था। विदेश से सॉफ्टवेयर और टूल आने के बाद जुन्गा लैब में पहली बार इस तरह के वीडियो की जांच हुई।
दयाल प्यारी ने धक्का मारने वाले वीडियो को पुलिस को पेन ड्राइव में वायरल वीडियो सौंपकर केस दर्ज करवाया। भंडारी ने तमाम आरोपों को खारिज किया था। अब पुलिस इस मामले को गैर इरादतन धक्के का मामला साबित कर इसका निपटारा करने की तैयारी में है।
पिछले वर्ष पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर दयाल प्यारी ने यहां से बागी होकर भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के खिलाफ निर्दलीय विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गई थीं।