फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: अयोध्या और दिल्ली की महिला टीम ने जीते मैच

Sat, 18 Nov 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

प्रदेश के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में खेली जा रही नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। 
विज्ञापन
अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में खेली जा रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। आयोजन सचिव डॉ. राज कुमार ने बताया कि शनिवार को एक मैच जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला के मैदान और दूसरा पीसीपीए क्रिकेट मैदान संतोषगढ़ में खेला गया। पहला मैच कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (हरियाणा) की टीम और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या उत्तर प्रदेश की टीम के बीच खेला गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 88 रन बनाएं। मोनिका शर्मा ने सर्वाधिक 30 रन का योगदान दिया। अयोध्या की गेंदबाज छाया यादव ने दो विकेट झटके। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया।

विज्ञापन


बल्लेबाज अंशु तिवारी और प्रीति ने 24-24 रन, मेहरून निशा ने 23 रन का योगदान दिया। कुरुक्षेत्र की ईशा शर्मा, गुरप्रीत कौर और कविता ने एक-एक विकेट झटका। पेखुबेला मैदान में दिल्ली विश्वविद्यालय और कश्मीर विश्वविद्यालय के बीच मुकाबला हुआ। कश्मीर की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। 14.4 ओवर में 38 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। दिल्ली की गेंदबाज भारती रावल और कप्तान कोरिय ने तीन-तीन विकेट, जबकि कालांशी धरिटया ने दो, वर्षा ने एक विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। दिल्ली की टीम ने बिना विकेट खोए 5.2 ओवर में ही 39 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अक्षिता जैन ने 17 गेंदों पर 12 रन व रिया शोकीन ने 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए। विजेता दोनों टीमों ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। 

जीसी सोलन ने जीती महिला और पुरुष वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता
उधर, सुंदरनगर के राजकीय संस्कृत कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता जीसी सोलन ने जीती। शनिवार को प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग का फाइनल मैच जीसी सोलन और जीसी संजौली के बीच खेला गया। इसमें जीसी सोलन ने जीत हासिल की। महिला वर्ग का फाइनल मैच जीसी सोलन और जीसी सीमा कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें भी जीसी सोलन ने जीत हासिल की। राजकीय संस्कृत कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर खुशवंत ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों की 20 टीमों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें