फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर विवि क्रिकेट प्रतियोगिता: डॉ. आंबेडकर विवि आगरा ने कुमाऊं विवि नैनीताल को एक रन से हराया

Wed, 23 Nov 2022 08:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

आयोजन समिति के सचिव लोकेश शर्मा ने बताया प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार सुबह मंडी के अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में बुधवार को आरंभ हुई नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन सुपर नॉक आउट दौर में डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को रोमांचक मैच में एक रन से पराजित कर जीत हासिल की है। डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। इसमें सोनिया शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 100 रन बनाए। कुमाऊं यूनिवर्सिटी की ओर से सुभद्रा दास ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। 

विज्ञापन


जवाब में मैदान में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुमाऊं यूनिवर्सिटी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई। कुमाऊं यूनिवर्सिटी की ओर से प्रियंका आर्य ने 49 रन, आरती सैनी ने 49 रन की पारी खेली। डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी की ओर से काजल ने 2, रितु शर्मा ने 1, मीनाक्षी ने 2 और रोजी ने 1 विकेट लिया। आयोजन समिति के सचिव लोकेश शर्मा ने बताया प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार सुबह मंडी के अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। गुरुवार को एचएनबीजीयू गढ़वाल और मेरठ यूनिवर्सिटी के मध्य मैच खेला जाएगा।

विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी से गत विजेता हिमाचल बाहर
उधर, विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में पिछले वर्ष की विजेता हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम नॉक आउट दौर से बाहर हो गई है। ग्रुप-ए में कुल सात लीग मैचों में हिमाचल की टीम मात्र दो मैच ही जीत पाई है। वहीं अपने ग्रुप की अंक तालिका में हिमाचल के टीम चार अंकों के साथ सातवें नंबर पर रही। 12 नवंबर को हैदराबाद से साथ पहला मैच में हिमाचल ने 17 रन से हारा था। 13 नवंबर को उत्तर प्रदेश के साथ खेला गया दूसरा मैच हिमाचल की टीम ने पांच विकेट से जीत लिया था। 15 नवंबर को तीसरे वनडे में हिमाचल की टीम ने मणिपुर को 199 रन से हराया। दो मैच जीतने के बाद हिमाचल की टीम अपने अगले मैच लगातार हारते हुए नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई। विजय हजारे ट्रॉफी से पूर्व सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल की टीम फाइनल मुकाबले में मुंबई से हारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें