हिमाचल में कई और दिग्गज नेताओं ने वीरवार को अपना नामांकन भर लिया। मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद प्रतिभा सिंह ने अपना नामांकन भरा।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा। इसके बाद यहां एक रोड शो हुआ जिसमें कांग्रेस ने जीत का दावा किया।
मंडी सीट से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे हैं। इनमें भाजपा से रामस्वरूप शर्मा, बहुजन समाज पार्टी की ओर से लाला राम, हेत सिंह ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए।