सचिन पायलट के भी उपस्थित होने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 9 मई को विक्रमादित्य सिंह, 10 मई को हमीरपुर क्षेत्र के प्रत्याशी सतपाल रायजादा, 13 मई को शिमला सीट के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी नामांकन करेंगे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के नामांकन की तिथि अभी तय नहीं हुई है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज 10 मई, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेश कश्यप 13 मई और मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रणौत 14 मई को नामांकन करेंगी। विस क्षेत्र सुजानपुर में उपचुनाव के लिए भाजपा के राजिंद्र राणा और कांग्रेस के कैप्टन रंजीत राणा 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन अपना नामांकन भरेंगे।
किस नेता की कितनी रैलियां
भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियां, जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से भी प्रियंका गांधी को दो रैलियां संभावित हैं। पार्टी की ओर से राहुल गांधी को भी रैली करने को बुलाया जा रहा है। इसी तरह भाजपा के वरिष्ठ नेता व गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल ने कहा कि प्रत्याशियों के नामांकन के दिन भाजपा के राष्ट्रीय नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, राजीव शुक्ल, कन्हैया कुमार हिमाचल में कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां और रोड शो करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि प्रत्याशियों के नामांकन के दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
मई के दूसरे सप्ताह से रैलियां और रोड शो
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि केंद्रीय नेताओं और प्रचारकों की लिस्ट तैयार की जा रही है। केंद्र के बड़े नेताओं को रैलियों और रोड शो के लिए बुलाया जा रहा है। मई के दूसरे सप्ताह में केंद्रीय नेता आने शुरू हो जाएंगे। चारों संसदीय क्षेत्रों में सचिन पायलट समेत केंद्रीय नेताओं की रैलियां कराई जानी हैं। विस वाले उपचुनाव में भी केंद्रीय नेताओं की रैली कराई जाएंगे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 7 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।