फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरि में गाद से शहर में संक्ट, तीसरे दिन भी पानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलसंकट पैदा हो गया है। कैथू और इसके साथ लगते इलाके में रविवार को लगातार तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं दी गई। यहां कब पानी आएगा, कंपनी इसका शेड्यूल तक नहीं जारी कर रही।
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते गिरि में गाद आने से इस परियोजना में रविवार को दिनभर पंपिंग ठप रही। बाकी परियोजनाओं में भी हल्की गाद आने की सूचना है। शहर को गिरि का पानी न मिलने से ज्यादातर इलाकों में पानी नहीं दिया गया। शहर में सिर्फ संजौली जोन के ही सभी इलाकों में पानी की सप्लाई दी गई। सेंट्रल जोन के लोअर बाजार, रामबाजार, कृष्णानगर, बसस्टैंड, यूएस क्लब एरिया में रविवार को पानी नहीं आया।
चौड़ा मैदान और छोटा शिमला जोन के भी कई इलाकों में सप्लाई नहीं दी जा सकी। रविवार शाम तक गिरि में पंपिंग ठप थी। ऐसे में सोमवार को भी संजौली जोन समेत कई इलाकों की सप्लाई में कट लगना तय है। हालांकि, पेयजल कंपनी का दावा है कि जिन इलाकों में रविवार को पानी नहीं आया है, वहां सोमवार को सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

जनता परेशान, कंपनी शेड्यूल तक नहीं बना रही
शहरवासी पानी न आने से परेशान है। लेकिन इससे ज्यादा परेशानी बिना सूचना दिए पानी के कट लगने से हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि गिरि या दूसरी परियोजनाओं में गाद आ रही है तो कंपनी कम से कम पानी का शेड्यूल तो जारी कर सकती है। इससे लोग पानी की बचत करेंगे और संकट नहीं होगा। पेयजल कंपनी में लाखों रुपये से एक्सपर्ट तो रखे गए हैं, लेकिन शहर में पेयजल व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। अफसर आपस की लड़ाई में व्यस्त है जिससे जनता त्रस्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें