फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पंचायत के तीन वार्डों में किसी भी मतदाता ने नहीं डाला वोट, चुनाव का किया बहिष्कार

Sun, 17 Jan 2021 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, लंज (कांगड़ा)
विज्ञापन
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की परगोड़ पंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की परगोड़ पंचायत के तीन वार्डों के लोगों ने पंचायती राज चुनावों का बहिष्कार किया है। नरगेटा, बरेटा व परगोड़ वार्ड में किसी भी मतदाता ने एक भी भी प्रत्याशी के पक्ष में मत नहीं डाला। इन तीन वार्डों से पंचायत सदस्य पद के लिए कोई नामांकन पत्र भी दाखिल नहीं हुआ था। वार्ड पांच, छह व सात के लोग पिछले काफी समय से पंचायत के विभाजन, बस सेवा बहाल करने, गांव बस्तियों में सड़क निर्माण व पशु चिकित्सालय को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


परगोड़ संघर्ष समिति नायब तहसीलदार हारचक्कियां के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी भेज चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। परगोड़ पंचायत में सात वार्ड हैं, जिनमें तीन वार्डों के लोगों ने मतदान न करने का निर्णय लिया था। इन वार्डों के मतदान के लिए नरगेटा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परगोड़ में मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां पोलिंग पार्टियों ने सुबह से ही मोर्चा संभाला था, लेकिन एक भी मतदाता ने वोट नहीं डाला। वहीं नायब तहसीलदार हारचक्कियां पवेंद्र पठानिया ने परगोड़ व लंज खास में चल रहे मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। परगोड़ पंचायत के बारे में उन्होंने बताया कि चार वार्ड में मतदान हुआ है, पर 5, 6 व 7 नंबर वार्ड में किसी ने भी वोटिंग नहीं की है। लोगों से बात की गई, लेकिन वे वोट न डालने पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें