नीट पास अभ्यर्थियों के अभिभावक अनिल, विक्रम सिंह और पवन कुमार ने बताया कि वे दिल्ली और हरियाणा में नौकरी करते हैं। उनका परिवार उनके साथ ही रहता है। उनके बच्चे भी वहीं पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे रोजी-रोटी के लिए हिमाचल से बाहर रहते हैं, लेकिन मूल रूप से हिमाचली हैं। ऐसे में उनके बच्चों से हिमाचली कोटा नहीं छीना जा सकता।
इन्हें रहेगी आवेदन की छूट- वे मूल हिमाचली जो केंद्र सरकार, प्रदेेश के विभागों, अर्धसरकारी विभागों, सेना में सेवारत और पूर्व सैनिक, जो प्रदेश के बाहर सेवा दे चुके हैं या दे रहे हैं, उनके बच्चे अगर बाहर पढ़े हैं तो भी उन्हें पात्रता शर्तों में छूट है। इसके अलावा बाहरी राज्यों में नवोदय स्कूल से पढ़ाई करने वाले भी स्टेट कोटा की सीट के लिए नीट परीक्षा पास करने पर पात्र होंगे।