निदेशक ने लोक निर्माण विभाग के पास अव्ययित राशि की रिपोर्ट सात दिनों के अंदर देने को कहा। उन्होंने सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और शौचालय बनाने बारे भी रिपोर्ट मांगी। बैठक के दौरान राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली शिक्षा साथी ऐप की प्रस्तुति दी।
बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला अनोगा शिक्षा खंड सुंडला के जेबीटी युद्धवीर को राष्ट्रीय संसाधन प्रतियोगिता 2018 में शीर्ष तीन स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया।
शिक्षा मंत्री ने प्रशस्ति पत्र और मोबाइल फोन भेंट देकर शिक्षक को पुरस्कृत किया। जेबीटी युद्धवीर को यह पुरस्कार उस वीडियो के लिए मिला जिसे टीचर ऐप के माध्यम से पूरे देश भर के शिक्षकों ने देखा ओर अपना ऑनलाइन वोट भी दिया।
इसके अलावा सोलन जिला की मंझोल प्राथमिक पाठशाला की शिक्षिका कोमिला हरनोट को भी इस प्रतियोगिता में शीर्ष दस में रहकर हिमाचल का गौरव बढ़ाया है।