फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baddi Factory Fire: परफ्यूम फैक्टरी में नहीं मिला कोई लापता, केमिकल के ड्रम निकाले

Mon, 12 Feb 2024 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)

सार

 औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्टरी से केमिकल के ड्रम निकालने का कार्य सोमवार को भी जारी रहा। अभी तक 200 लीटर के 190 और 20 लीटर के 17 ड्रम कंपनी से निकाल लिए गए हैं। 
विज्ञापन
परफ्यूम फैक्टरी से निकाले केमिकल के ड्रम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्टरी से केमिकल के ड्रम निकालने का कार्य सोमवार को भी जारी रहा। अभी तक 200 लीटर के 190 और 20 लीटर के 17 ड्रम कंपनी से निकाल लिए गए हैं। कंपनी में चार दर्जन से अधिक ड्रम बाकी हैं। कुछ ड्रम जोखिम वाले क्षेत्र में रखे हुए हैं, जिन्हें बाद में निकाला जाएगा। इन सभी ड्रमों को दभोटा स्थित शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा। हालांकि, सोमवार को कई लापता नहीं मिला।

विज्ञापन


सोमवार को भी लोक निर्माण विभाग, प्रदूषण, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मलबा हटाती रहीं। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि सोमवार को भी सर्च अभियान पुलिस की देखरेख में जारी रहा। कंपनी से आसानी से निकलने वाले ड्रमों को ट्रकों में भरकर नालागढ़ भेजा गया। सर्च अभियान के दौरान सोमवार को कोई कंकाल व अवशेष नहीं मिला है। मृतकों की संख्या 7 हो गई है। इनमें छह शव फैक्टरी से निकाले गए हैं और एक महिला कामगार की छत से गिरने से मौत हो गई थी। इसके अलावा पीजीआई में दाखिल चार मरीजों की हालत में अब सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें