फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी को पीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता'

Tue, 15 Apr 2014 07:30 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थल सेना के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बीके सिंह का मंगलवार को देर शाम ऊना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बीके सिंह बुधवार को हमीरपुर में अनुराग ठाकुर के नामांकन पत्र भरने की रैली में उनका साथ देंगे।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर चल रही है और उन्हें पीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और भाजपा ने नरेंद्र मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाकर दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाई है।

जिसके चलते आज देश में भाजपा के पक्ष में वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर जिस प्रकार से चीन व पाकिस्तान भारतीय सेना को रौब दिखा रहे हैं, उसका कड़ा जबाव देने का समय है। भारतीय सैनिकों की शहादत पर भी केंद्र सरकार ने जिस प्रकार से चुप्पी साधी है, उस से सेना का मनोबल भी गिरा है।
विज्ञापन


बीके सिंह ने कहा कि भाजपा की विचार धारा राष्ट्रहित में है और भाजपा के सत्ता में आने पर देश मजबूत होगा। दुनिया में भी भारत का पक्ष मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वन रैंक, वन पैंशन पर भी सैनिकों व पूर्व सैनिकों को गुमराह किया है। भाजपा की सरकार आने पर ऐसे निर्णय को पूर्णत: लागू करवाया जाएगा।

उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर द्वारा केंद्र में उठाए गए जनहित के मुद्दों को सराहा और कहा अनुराग ने देश भर में युवा सांसद के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, जिला महामंत्री यशपाल राणा, भाजपा नेता संजीव कटवाल और भाजयूमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें