फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में धर्म के आधार पर नहीं मिलती नौकरी

Thu, 10 Apr 2014 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ब्रिगेडियर लाल चंद जस्वाल ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के कारगिल युद्ध पर दिए बयान की निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजम खान का यह बयान सेना को बांटने वाला है इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए।

ब्रिग्रेडियर जस्वाल ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग सद्भावाना और भाई चारे के साथ रहते हैं तथा धर्म को आधार बनाकर कोई ब्यान इस सदभावना को तोड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में धर्म के आधार पर कोई नियुक्ति नहीं होती है तथा सेना के सभी जवान भारत माता की रक्षा में तैनात रहते हैं।

भारत माता की रक्षा करते हुए शहीदों का भी ऐसे बेतुके बयानों से अपमान हुआ है। भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है कि चुनाव आयोग इसका कड़ा संज्ञान ले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें