मंडी जिले में इस नियम का सख्ती से पालन किया जा रहा है। जिला में सभी पंपों पर इसके लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं। इनमें साफ लिखा है कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन में पेट्रोल नहीं भरा जाएगा। वहीं इस पूरी प्रक्रिया पर मंडी जिला प्रशासन भी कड़ी नजर रखे हुए है।
बिलासपुर जिले के सभी पंप मालिकों से इस मामले में सहयोग करने को कहा गया है। अगर पंप मालिकों का सहयोग मिलेगा तो इस नियम को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंप मालियों को सहयोग करने के लिए पत्र लिखे जा चुके हैं। - अशोक कुमार, एसपी, बिलासपुर