फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 131 दिन में लाहौल जिले में नहीं हुई किसी भी संक्रमित की मौत, प्रदेशभर में अव्वल

Fri, 07 May 2021 11:13 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

13वीं मौत 16 अप्रैल को जिला कांगड़ा के निवासी की मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हुई जो कुछ दिन पहले ही लाहौल आया था। कोरोना महामारी को मात देने में जनजातीय जिला प्रदेशभर में अव्वल चल रहा है।
विज्ञापन
केलांग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रे के इस ओर बसे हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पिछले 131 दिनों में एक भी जिले के बाशिंदे की मौत नहीं हुई है। यह सब तब है जब प्रदेश समेत देश में कोरोना से मौतों और मामलों को नित नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लाहौल जिले में 26 दिसंबर 2020 से पहले कोरोना से अब तक मात्र 12 लोगों की मौत हुई है। 13वीं मौत 16 अप्रैल को जिला कांगड़ा के निवासी की मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हुई जो कुछ दिन पहले ही लाहौल आया था। कोरोना महामारी को मात देने में जनजातीय जिला प्रदेशभर में अव्वल चल रहा है। इस कारण जिले के लोगों की जागरूकता और सख्ती से नियमों का पालन करवाना है।  जिला में स्वास्थ्य विभाग ने 23916 लोगों के कोरोना के टेस्ट किए हैं। 2036 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें 1724 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 

विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2020 में यहां कोरोना से पहली मौत हुई थी। नवंबर महीने में आठ और दिसंबर माह में तीन मौत हुई थी। उसके बाद 16 अप्रैल 2021 को कांगड़ा के एक व्यक्ति की भी कोरोना से मौत का आंकड़ा यहां दर्ज हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 26 दिसंबर से अब तक लाहौल-स्पीति जिला में कोरोना से किसी स्थानीय व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। जिला के लोग कोविड-19 के नियमों को कड़ाई से पालन कर रहे हैं। इसमें उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय का भी विशेष प्रयास रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इस जिला में 99 प्रतिशत कोरोना मरीज प्रवासी कामगार हैं। जिला कोविड निगरानी अधिकारी डॉ. रणजीत वैद्य ने बताया 26 दिसंबर से अब तक इस जिला में कोविड से एक भी स्थानीय व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। 13वीं मौत कांगड़ा के एक व्यक्ति की हुई है जो मौत से कुछ दिन पहले लाहौल आया था। उनकी तबीयत खराब होने पर कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उनकी मौत जिला से बाहर हुई है लेकिन मौत का आंकड़ा यहां दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें