फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, विस स्पीकर को हटाने की मांग

Thu, 22 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि विपक्ष स्पीकर बीबीएल बुटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। उन्होंने यह बात भाजपा विधायकों की ओर से विधानसभा सचिव को संकल्प प्रस्ताव की प्रति सौंपने के बाद जारी अपने बयान में कही। भाजपा विधायकों के हस्ताक्षर वाले इस प्रस्ताव में अध्यक्ष को हटाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस सरकार ने सदन में आपातकाल की यादें ताजा कर दी हैं। हमारे सदस्यों को सदन से निलंबित कर दिया गया है। वीरवार को सदन में इस मामले को उठाया जाएगा। यदि सदन में सदस्यों के हक में फैसला नहीं आया तो विपक्ष उसका कड़ा विरोध करेगा।

उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के प्रति सदन में अध्यक्ष का जो व्यवहार रहा और जो नियम और संविधान को बदलने की उन्होंने बातें की है, उनके खिलाफ अविश्वास संकल्प लाया गया है। 
विज्ञापन


कहा कि यह गंभीर समस्या है और नियमों के विपरीत निर्णय देने के कारण सदन की कार्यवाही को प्रभावित किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदस्यों द्वारा आग्रह किया गया कि नियम के विपरीत निर्णय न लें लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं नियम बदल सकता हूं। 

उन्होंने कहा कि अविश्वास संकल्प में पिछले चार वर्षों में विधानसभा विशेषकर ई-विधान में की गई भर्तियों एवं खरीद आदि में नियमों का उल्लंघन भी शामिल है। धूमल ने कहा कि इसलिए हमने विधानसभा अध्यक्ष को उनके पद से हटाने के लिए संकल्प प्रस्तुत किया है। 

धूमल ने कहा कि आज जब सदन में चर्चा हो रही थी और विस अध्यक्ष ने कहा कि मैं नियम बदल सकता हूं और संविधान भी बदल सकता हूं। धूमल ने कहा कि उस समय मैंने कहा था कि आपातकाल की याद वर्तमान सरकार दिला रही है। इन बातों पर आज कांग्रेस सरकार ने मुहर लगा दी और आपातकाल की तरह लोकतंत्र का गला घोट दिया। 

धूमल ने कहा कि सदन में यह कहना कि यह सदन की पहली घटना है यह सरासर गलत है और सदन को गुमराह किया जा रहा है। सदन को गुमराह करने के लिए सच को छिपाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1979 में अध्यक्ष पद के लिए स्व. टीएस नेगी का चुनाव इसी प्रकार हुआ। 

उन्होंने कहा कि ऐसा कहना कि पूर्व में इस प्रकार का हंगामा पहले सदन में नहीं हुआ, यह भी गलत है। पिछली विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के इन्हीं सदस्यों ने सदन में कागज फाड़ कर फेंके थे और इतना हंगामा किया कि हमारे भाजपा के एक सदस्य की अंगुली तोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें