फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस सेलेब्रेट करने के लिए शिमला आ रहे हैं तो हो सकते हैं मायूस

Sat, 17 Dec 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिल्स क्वीन समेत हिमाचल में इस बार कहीं भी व्हाइट क्रिसमस होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा। बेशक, इस दौरान आसमान में बादल छाए  रहेंगे लेकिन बारिश और बर्फबारी की संभावना न के बराबर है। ऐसे में व्हाइट क्रिसमस की आस में हिमाचल आने वाले सैलानियों को मायूसी हाथ लग सकती है।
विज्ञापन


गौर हो कि हर  साल क्रिसमस पर बर्फबारी की आस में बड़ी तादाद में पर्यटक शिमला, मनाली और डलहौजी समेत हिमाचल के विभिन्न भागों में पहुंचते हैं। क्रिसमस पर प्रदेश के विभिन्न भागों में हिमपात होता रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 22 दिसंबर तक हिमाचल में बारिश और हिमपात की संभावना नहीं है।

केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि 25 दिसंबर (क्रिसमस) पर भी मौसम  ऐसा ही रह सकता है। उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न भागों में बादल छाये रहे। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सुबह- शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को केलांग में पारा -3.1 डिग्री और मनाली में शून्य रिकॉर्ड किया गया। शिमला में 8.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें