फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी पंचायत जहां एक भी बीपीएल नहीं, सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

Tue, 03 Apr 2018 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विकास खंड बिझड़ी की बल्ह विहाल पंचायत बीपीएल मुक्त हो गई है। बल्ह विहाल पंचायत हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में है। पंचायत में ग्रामसभा की बैठक में सर्वसम्मति से इस बारे में प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत सभी 81 बीपीएल परिवारों को सूची से बाहर कर दिया है।

विज्ञापन


पंचायती राज के निर्देशानुसार पंचायतों में बीपीएल परिवारों के चयन के दावे और शिकायतों के लिए 90 दिन का कार्यक्रम तय किया था। पहले उपग्राम सभाओं और इसके बाद ग्राम सभाओं में पात्र परिवारों के चयन और अपात्र को हटाने का अंतिम रूप दिया जाना है।

अधिकतर पंचायतों में बीपीएल परिवारों में चयन को आवेदन मिले, लेकिन अपात्रों को हटाने के बारे में शिकायतें कम मिली हैं। बिझड़ी खंड की 16 पंचायतों में ग्रामसभा की बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें 33 पंचायतों में कोरम पूरे हुए। 3 पंचायतों में कोरम पूरे नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार जलाड़ी भी बीपीएल मुक्त

बल्ह विहाल पंचायत में ग्रामसभा की बैठक का कोरम पूरा पाया गया। पंचायत में 81 परिवार बीपीएल में थे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया और तय मानकों के मुताबिक बीपीएल के सभी परिवार अपात्र पाए गए हैं।

वहीं नए आवेदन करने वाले परिवार भी अपात्र पाए गए। इसलिए पंचायत को बीपीएल परिवारों से मुक्त किया गया। 

बिझड़ी खंड के एसबीवीपीओ आनंद स्वरूप का कहना है कि बल्ह विहाल पंचायत की ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत को बीपीएल परिवार से मुक्त कर दिया गया है। बैठक में 81 परिवारों को बीपीएल से हटाने के बारे में प्रस्ताव पारित हुआ है।

इससे पहले बीते दिन कांगड़ा विस क्षेत्र की पंचायत हार जलाड़ी भी बीपीएल मुक्त पंचायत बन गई है। रविवार को इस सूची में शामिल 118 लोगों ने खुद को इस लिस्ट से अलग कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें