फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला एप ऑनलाइन रेडियो जहां आप भी गुनगुना सकते हैं अपने नगमे

Tue, 03 Apr 2018 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल का पहला ऑनलाइन ऐप आधारित रेडियो सोलन से शुरू होगा। इस रेडियो स्टेशन की शुरुआत पांच अप्रैल को होगी। रेडियो 24 घंटे चलेगा। इसमें घर बैठे कोई भी व्यक्ति रेडियो जॉकी बन सकता है। इसका खुलासा रेडियो हिल की टीम प्रभारी मनोज ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि रेडियो हिल आस्ट्रेलिया से अनुबंधित होगा।

विज्ञापन


रेडियो की शुरुआत शुद्ध रूप से हिमाचली गीत-संगीत और कलाकारों को मंच देने के लिए की जाएगी। 24 घंटे चलने वाले कार्यक्रमों में कोई भी कलाकार अपनी आवाज और प्रतिभा लोगों तक पहुंचा सकता है। मनोज ने कहा कि ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी अलग से वेबसाइट भी होगी।

उन्होंने कहा कि रेडियो 2जी मोबाइल फोन में भी स्पष्ट चलेगा। रेडियो पर कार्यक्रम यंगिस्तान का दिल के नाम से आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ज्यादा से ज्यादा हिमाचल के युवाओं को अपने साथ जोड़ने के मकसद से काम करेगी। इस मौके पर रेडियो की पूरी टीम दीपिका शर्मा, सौरभ भट्ट और अनिल ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्ट टाइम के पैसों से शुरुआत

रेडियो हिल की शुरुआत करने वाले चारों युवा रेडियो जॉकी हैं। इनके अनुसार उन्होंने पार्ट टाइम नौकरी से जो पैसे कमाए थे उससे रेडियो की शुरुआत की है। हिमाचल में यह पहला प्रयास है।

युवाओं का रुझान गीत-संगीत और मनोरंजन की तरफ है। ऐसे में पुराने हो चुके रेडियो को बदलने की जरूरत थी। दीपिका ने बताया कि चारों ने मिलकर ऑनलाइन रेडियो का प्लान बनाया।

इसके बाद बजट जुटाने में लग गए और पिछले करीब छह महीने दिन-रात मेहनत करने के बाद उन्हें अपनी मंजिल नजदीक नजर आ रही है। 

एक लाख में खरीदा सर्वर
अनिल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने करीब एक लाख रुपये से बेंगलुरू से सर्वर मंगवाया है। यह पूरी तरह से ऑनलाइन सर्वर है। यह चार दिन बाद लोगों के बीच होगा। सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत से लोगों ने प्रोत्साहित किया है। इससे उनका हौसला बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें