मारपीट, झगड़े, वाद-विवाद और टक्कर जैसे रूटीन मामलों में अब पुलिस जांच अधिकारी अकेले की कार्य करेंगे। पुलिस अधीक्षक की ओर से निर्देश जारी हुए हैं। इनमें कहा गया है कि रूटीन मामलों में जांच अधिकारी के साथ कोई दूसरा पुलिस कर्मी साथ नहीं जाएगा। निर्देशों से पहले रूटीन मामलों में जांच अधिकारी के साथ पुलिस कर्मी साथ होते थे। पुलिस की इस तरह की व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस की मेन पावर को सहीं जगह इस्तेमाल करना है।
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पहले रूटीन मामलों में जांच अधिकारी के साथ एक से दो पुलिस कर्मी साथ जाते थे। इसी दौरान दूसरी जगह पर कोई वारदात होती थी तो वहां भी इसी तरह की व्यवस्था होती थी। इससे पुलिस की मेन पावर का गलत इस्तेमाल हो रहा था। अब ऐसे मामलों में जांच अधिकारी अकेले जाएंगे।