फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: गडकरी बोले-4.50 लाख गांव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े, हिमाचल में एक लाख करोड़ के काम जारी

Thu, 30 May 2024 05:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भाजपा की देन है और देश के 6.50 लाख में से 4.50 लाख गांव को इस योजना से जोड़ा गया था। हिमाचल में भी 45,000 किलोमीटर में से 20,000 किलोमीटर की सड़कें इसी योजना के अंतर्गत बनीं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग, जलसंसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मंडी जिले के करसोग में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक विश्वस्तरीय सड़कों के माध्यम से जोड़ दिया है।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भाजपा की देन है और देश के 6.50 लाख में से 4.50 लाख गांव को इस योजना से जोड़ा गया था। हिमाचल में भी 45,000 किलोमीटर में से 20,000 किलोमीटर की सड़कें इसी योजना के अंतर्गत बनीं।

विज्ञापन


 आज हिमाचल में 1 लाख करोड़ के काम जारी हैं। कहा कि आज देश का किसान 16 लाख करोड़ का बायो ईंधन बना रहा है। किसान मात्र अन्नदाता नहीं बल्कि ऊर्जादाता, ईंधनदाता भी बन रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों से आज देश की दिशा बदल रही है। पंजाब-हरियाणा में पराली से सीएनजी बनाने का काम विदेश में हो रहा है। गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में जितने रोड़ नहीं बनाए, उतने हमने 10 साल में बना दिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें