फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर: सिविल के विद्यार्थी अब मेकेनिकल और दूसरे विभाग में भी कर सकेंगे इंजीनियरिंग

Tue, 30 Aug 2022 12:17 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

सिविल इंजीनियरिंग विभाग का विद्यार्थी तीसरे सेमेस्टर में मेकेनिकल, केमिकल या किसी अन्य विभाग में दाखिला लेकर पढ़ाई कर सकता है। इसी तरह मेकेनिकल विभाग का विद्यार्थी सिविल या अन्य विभाग की पढ़ाई कर सकता है। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थी अब आसानी से अपना विभाग बदल सकेंगे। सिविल इंजीनियरिंग विभाग का विद्यार्थी तीसरे सेमेस्टर में मेकेनिकल, केमिकल या किसी अन्य विभाग में दाखिला लेकर पढ़ाई कर सकता है। इसी तरह मेकेनिकल विभाग का विद्यार्थी सिविल या अन्य विभाग की पढ़ाई कर सकता है। इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग बदलने के लिए संबंधित विद्यार्थी के पिछले दो सेमेस्टर में न्यूनतम 7.5 सीजीपीए होना अनिवार्य है। एक से अधिक आवेदन आने पर मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा। जिस विद्यार्थी ने अपने दो सेमेस्टर पहले प्रयास में उत्तीर्ण किए हैं, वही विद्यार्थी अपना विभाग बदल सकेगा।

विज्ञापन


यह सुविधा शीर्ष संस्था सीनेट के निर्णय पर निर्भर रहेगी। इस सुविधा के मिलने से उन विद्यार्थियों की खुशी की लहर है जो प्रथम सेमेस्टर में अपना पसंदीदा विभाग में दाखिला नहीं ले पाए थे। देशभर के एनआईटी में दाखिला जेईई मेन की मेरिट पर ही मिलता है। जिस विद्यार्थी का रैंक देश में सबसे उपर होता है, उसे पसंदीदा संस्थान और विभाग मिल जाता है। जबकि कम अंकों वाले विद्यार्थियों को शेष खाली और उपलब्ध सीटों के अनुसार ही दाखिला मिल पाता है। संवाद

संस्थान में इन नौ विभागों में खाली हैं यह सीटें
सिविल इंजीनियरिंग में एक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में चार, मेकेनिकल में दो, इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में चार, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में दो, केमिकल इंजीनियरिंग में एक, मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में दो, इंजीनियरिंग फिजिक्स में तीन, मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग में दो सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


पिछले दो सेमेस्टर बिना किसी पूरक परीक्षा के 7.5 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी अपने विभागों को बदल सकते हैं। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी को निर्धारित दस्तावेजों के साथ 31 अगस्त तक आवेदन करना होगा। मेरिट के आधार पर ही दाखिले होंगे।-प्रो सूर्यवंशी, निदेशक, एनआईटी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें