लेकिन इस बार करीब सवा करोड़ के इस पैकेज को उत्तर भारत का अब तक का रिकॉर्ड माना जा रहा है। उत्तर भारत में एनआईटी दिल्ली, एनआईटी जालंधर, श्रीनगर, कुरुक्षेत्र और हमीरपुर आते हैं। एनआईटी हमीरपुर ने उत्तर भारत के सभी आधा दर्जन एनआईटी को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
उधर, एनआईटी हमीरपुर के निदेशक डॉ. विनोद यादव और रजिस्ट्रार डॉ. सुशील चौहान ने कहा कि कंप्यूटर साइंस के प्रशिक्षु इंजीनियर को सवा करोड़ सालाना पैकेज पर मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी मिली है। यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। उन्होंने कहा कि कंपनी की बंधिशों के कारण छात्र का पता और अन्य जरूरी जानकारी नहीं दे सकते।