फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर के छात्र के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में मौत

Thu, 23 Mar 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर के एक छात्र की क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसकी पहचान राजेश कुमार (25) पुत्र ज्ञानेंद्र कुमार निवासी ग्वालियर (भोपाल) के रूप में हुई है। वह एमटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशंस द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार दोपहर सवा बारह बजे राजेश हॉस्टल में दोस्तों के साथ प्रोजेक्ट पर पढ़ाई कर रहा था। 
विज्ञापन


इस उसे सीने में दर्द उठा। राजेश ने साथियों को बताया कि उसे ठंड लग रही है और पसीना निकल रहा है। इसके बाद छात्र राजेश को संस्थान परिसर में स्थापित स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। डॉक्टर ने चेकअप के बाद राजेश को दर्द का इंजेक्शन लगाया और ईसीजी करवाई। ईसीजी में हृदय संबंधी बीमारी की आशंका होने पर एनआईटी से क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। 

डॉक्टर उसे आईसीयू में शिफ्ट ही कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। उधर, एनआईटी के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि शव को शवगृह में रख दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी है। पुलिस ने भी केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी हमीरपुर डॉ. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें