फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मारपीट करने वाले विद्यार्थियों पर होगी सख्त कार्रवाई, एनआईटी प्रबंधन सख्ती करने की तैयारी में

Mon, 27 Mar 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

एनआईटी हमीरपुर में दो गुटों में हुई जोरदार झड़प के मामले में अब सख्त कार्रवाई होगी। एनआईटी प्रबंधन मामले में आरोपी विद्यार्थियों के निष्कासन पर भी विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के एनआईटी हमीरपुर में दो गुटों में हुई जोरदार झड़प के मामले में अब सख्त कार्रवाई होगी। एनआईटी प्रबंधन मामले में आरोपी विद्यार्थियों के निष्कासन पर भी विचार कर रहा है। इसके अलावा संस्थान में प्रवेश और बाहर निकलने के समय में भी बदलाव किया जाएगा। संस्थान की ओर से गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने सोमवार को दूसरे दिन भी इस मामले में जांच की और मारपीट में शामिल विद्यार्थियों के बयान कलमबद्ध किए। प्रारंभिक जांच में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की गलती सामने आ रही है। निंबस कार्यक्रम की तैयारी के दौरान शनिवार रात 10ः30 बजे सड़क पर एकत्रित एक दर्जन बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सीनियर पर हमला किया। इसके बाद जवाब में सीनियर विद्यार्थियों ने भी मारपीट की।

विज्ञापन


पत्थर, ईंट, डंडे और लोहे की रॉड के साथ एक-दूसरे पर हमला किया था। घटना के बाद छात्राएं सहमी हुई हैं। मामले की जांच के लिए एनआईटी निदेशक ने एक कमेटी का गठन किया है। हालांकि अभी तक मामले की पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। वहीं, संस्थान में भी किसी भी विद्यार्थी ने मारपीट की लिखित में शिकायत नहीं दी है। मगर इस तरह की घटना से संस्थान की छवि देशभर में खराब हुई है। इससे सबक लेते हुए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कमेटी को मामला सौंपा गया है।

जांच कमेटी ने दूसरे दिन भी विद्यार्थियों से पूछताछ की है। सारे साक्ष्य जुटाने के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि भविष्य में संस्थान का नाम बदनाम न हो। संस्थान में प्रवेश और बाहर निकलने के समय में भी बदलाव किया जाएगा।-प्रो. एचएन सूर्यवंशी, निदेशक, एनआईटी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें