फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Hamirpur: एनआईटी के 6 प्रशिक्षुओं का करवाया मेडिकल, शराब पीकर संस्थान में आए थे

Mon, 06 Nov 2023 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि मेडिकल करवाने के बाद विद्यार्थियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईटी हमीरपुर में शराब पीकर संस्थान में प्रवेश करने के मामले में छह प्रशिक्षुओं का मेडिकल करवाकर उन्हें छोड़ दिया गया है।  गौरतलब है कि बीते दिन एक बार फिर से शराब के नशे में कुछ प्रशिक्षुओं ने एनआईटी में प्रवेश किया था। इनमें एक छात्रा, जबकि पांच छात्र हैं।

विज्ञापन


अनुशासन समिति ने सदर थाना हमीरपुर को सूचित किया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि मेडिकल करवाने के बाद विद्यार्थियों को छोड़ दिया गया।

मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई : एनआईटी की रजिस्ट्रार डॉक्टर अर्चना नानोटी ने कहा कि काउंसलिंग सत्र, मोटिवेशनल सत्र और मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। शनिवार को जिन छात्रों ने शराब का सेवन किया था, उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही अनुशासन समिति आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें