फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: एनआईटी का अकादमिक कैलेंडर जारी, 23 से 28 मई के बीच होंगी मिड सेमेस्टर परीक्षाएं

Tue, 29 Mar 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

डीन अकादमिक आरएन शर्मा के अनुसार प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर की कक्षाओं को लेकर अकादमिक कैलेंडर जारी किया गया है। 30 मार्च से 5 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन के साथ शुल्क जमा होगा।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के मुताबिक बीटेक प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर की रजिस्ट्रेशन 30 मार्च से 3 अप्रैल तक होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए सभी विद्यार्थियों को शुल्क भी जमा करवाना होगा। 

विज्ञापन


अनारक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 75750 रुपये शुल्क निर्धारित है। जबकि एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों और एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए 13250 रुपये, एक लाख से पांच लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए 34083 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

डीन अकादमिक आरएन शर्मा के अनुसार प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर की कक्षाओं को लेकर अकादमिक कैलेंडर जारी किया गया है। 30 मार्च से 5 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन के साथ शुल्क जमा होगा। इसके बाद 6 अप्रैल से दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी। 23 से 28 मई के बीच मिड सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


एक जुलाई को दूसरे सेमेस्टर की कक्षाओं का समापन होगा। 4 से 9 जुलाई के दौरान अंतिम सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। 11 से 20 जुलाई तक अंतिम सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाएं होंगी। 30 जुलाई को ग्रेड जमा होंगे और 10 अगस्त को परीक्षा परिणाम घोषित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें