फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निषाद को जीप में घुमाया, भव्य स्वागत, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर घर लौटे

Sat, 15 Jul 2023 09:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)

सार

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता निषाद कुमार का अंब पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रशासन ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
निषाद का ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता निषाद कुमार का अंब पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रशासन ने उनका स्वागत किया। उन्हें खुली जीप में घुमाकर नागरिक अभिनंदन किया गया। उनके पेरिस से लौटने पर गृह क्षेत्र अंब में एसडीएम डाॅ. विवेक महाजन, तहसीलदार प्रेम धीमान सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।  इसके बाद उनके गृह क्षेत्र बदाऊं में भी लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


इस मौके पर निषाद कुमार के पिता रछपाल सिंह, माता पुष्पा देवी भी साथ रहे। इससे पहले निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक प्रतियोगिता में 2.06 मीटर ऊंची कूद लगाकर सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद से ही वे प्रतियोगिता के लिए तैयारियों में जुटे रहे। उन्होंने पिछली बार से .03 मीटर ऊंची छलांग लगाकर अपने पिछले रिकार्ड में सुधार किया। देश के लिए विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में एक और रजत पदक जीता। इससे आने वाले समय में देश को उनसे और उम्मीदें बंधी हैं। निषाद ने कहा है कि यह उनके कॅरिअर की शुरूआत है। अभी वह देश के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

ऊंची कूद में नया एशियन रिकाॅर्ड बनाया
फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में निषाद कुमार ने 2.09 मीटर ऊंची कूद लगाकर रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही यह टी 47 श्रेणी में नया एशियन रिकाॅर्ड भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें