फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी का व्रत कल, 19 को होगा पारण, मिलते हैं ये विशेष लाभ

Mon, 17 Jun 2024 01:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार उदया तिथि यानी मंगलवार को ही निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा।
विज्ञापन
निर्जला एकादशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मंगलवार को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा। इस साल एकादशी तिथि सोमवार और मंगलवार दो दिन होने से लोग असमंजस में हैं। शास्त्रों के अनुसार उदया तिथि यानी मंगलवार को ही निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा।

विज्ञापन


निर्जला एकादशी व्रत को सभी 24 एकादशियों में से श्रेष्ठ माना जाता है। यह व्रत सभी एकादशियों में सबसे कठोर माना जाता है। इस व्रत को सूर्य उदय से सूर्यास्त तक बिना अन्न और जल के रखा जाता है। निर्जला एकादशी व्रत रखकर पारण करने से अक्षय फल प्राप्त होता है। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून सुबह 4:44 बजे शुरू होगी।

18 जून सुबह 6:25 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। द्वादशी तिथि 19 जून तक रहेगी इसलिए 19 जून यानी बुधवार को व्रत का पारण किया जाएगा। बुधवार सुबह 5:24 से सुबह 7:29 बजे के बीच एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। यह व्रत ज्येष्ठ मास में पड़ने के कारण इस दिन गर्मी से राहत देने वाली शीतल वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन वस्त्रदान, छत्र, जूता और फल दान करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें