फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईओएस परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला पहली बार अपने स्तर पर प्रदेश में परीक्षा का आयोजन करेगा। केंद्र ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एनआईओएस ने प्रदेश भर में 29 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


एनआईओएस का धर्मशाला में क्षेत्रीय केंद्र स्थापित होने के बाद यह पहला मौका है, जब यह केंद्र अपने स्तर पर परीक्षा का संचालन कर रहा है। एनआईओएस क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला से परीक्षा का संचालन होने के बाद प्रदेश के हजारों युवाओं को राहत मिली है।
विज्ञापन

हजारों छात्र देंगे परीक्षा

इससे पूर्व चंडीगढ़ में क्षेत्रीय केंद्र निदेशक कार्यालय होने से हिमाचल के युवाओं को परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने को चंडीगढ़ के चक्कर काटने पड़ते थे।

एनआईओएस क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के तहत परीक्षा के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार 27 सितंबर से 8 नवंबर तक दसवीं और जमा दो की मुख्य परीक्षा होगी। दसवीं की परीक्षा में प्रदेश भर में 2933 और जमा दो की परीक्षा में 5748 छात्र बैठेंगे।

क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान धर्मशाला डा. पीके त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के माध्यम से संचालित की जा रही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। जिन्हें प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं, वे एनआईओएस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें