वहीं चंबा में जंदराह के पास एक कार खाई में गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं। घायल में से तीन को इलाज के लिए पठानकोट भेजा गया और दो को ककीरा अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस चैकी बकलोह को सूचना मिली कि जंदराह में एक निजी होटल के पास पंजाब नंबर की मारुति स्विफ्ट करीब 600 मीटर खाई में लुढ़क गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी में सवार लोग डलहौजी से हरियाणा की तरफ जा रहे थे।
पुलिस थाना बालूगंज क्षेत्र के तहत आनंदपुर पंचायत के बनोग गांव के पास मंगलवार को हुए कार हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चालक सहित एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हुई है।
हादसे के वक्त बनोग गांव के दो लोगों ने कार को सड़क से खाई में गिरते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगाें को हादसे की सूचना दी और घायलों को खाई से रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसों के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
मंगलवार दोपहर शोघी से आनंदपुर पंचायत के पास बनोग गांव के पास कार अचानक एक खाई में जा गिरी। यहां से कुछ दूरी पर दो लोग घास काट रहे थे। उन्होंने कार दुर्घटनाग्रस्त होने के फौरन बाद इसकी सूचना आनंदपुर पंचायत के प्रधान महेंद्र ठाकुर को दी और खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।
हादसे में एक लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। नायब तहसीलदार ग्रामीण एचएल गेजटा ने प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की है। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने हादसे की पुष्टि की है