फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आज बहाल हो सकते हैं नाइट बस रूट, परिवहन निगम ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Mon, 02 Nov 2020 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हिमाचल में नाइट बस रूट बहाल करने जा रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है। इसमें शिमला-धर्मशाला, मंडी-धर्मशाला, चंबा-शिमला आदि रूट शामिल हैं। सरकार सोमवार को इन रूटों को बहाल कर सकती है।

विज्ञापन


दिवाली में भी प्रदेश सरकार अतिरिक्त बसें चलाने की योजना तैयार कर रही है। ये बसें दिवाली से 3 दिन पहले से चलाने का प्रस्ताव है। हिमाचल में 30 से 50 कुछ ऐसे रूट हैं, जो घाटे में चल रहे हैं। इन रूटों से निगम को डीजल का खर्च भी नहीं निकल रहा है। इन रूटों पर 42 सीटर बसें दौड़ाई जा रही हैं। हिमाचल में 2900 रूट हैं, जिनमें से 1800 पर बसें चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें