फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: निधि डोगरा ने राष्ट्रीय स्तर पर योगासन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Tue, 21 Jan 2025 01:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 कलात्मक प्रतियोगिता में निधि डोगरा ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के लिए लगातार दूसरी बार स्कूली योगासन प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया ।
विज्ञापन
निधि डोगरा ने योगासन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निधि डोगरा ने राष्ट्रीय योगासन स्कूली खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर कलात्मक योगासन प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया । वर्ष 2023-24 में निधि डोगरा ने  हिमाचल प्रदेश को अंडर-19 योगासन खेल में पहला पदक दिलाया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन एबीपी  शिक्षण संस्थान कोल्हापुर महाराष्ट्र में 15 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक आयोजन हुआ, जिसमें भारत के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया। इस अंडर-19 लड़के और लड़कियों की योगासन खेल प्रतियोगिता में समूह प्रतियोगिता, कलात्मक और लयबद्ध योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलात्मक प्रतियोगिता में निधि डोगरा ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के लिए लगातार दूसरी बार स्कूली योगासन प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया । 

विज्ञापन


 राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले रावमापा परमाणु में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर के चीफ द मिशन डॉ. प्रेम शर्मा व अंडर-19 लड़कियों की टीम की प्रशिक्षक कुमारी मनीषा कटोच  और मैनेजर डीपीई शशि कुमार थे।  निधि डोगरा जिला हमीरपुर के गांव खियूंद की रहने वाली हैं। निधि डोगरा 11वीं कक्षा की छात्रा हैं और सुपर मैग्नेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप नगर हमीरपुर से अपनी पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले भी निधि डोगरा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुकी हैं।  छह विश्व कीर्तिमान निधि डोगरा के नाम हैं। इसके अलावा विभिन्न मल्टी रियलिटी शो की विजेता भी रह चुकी हैं। निधि योग वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित कई अन्य संस्थानों  की ब्रांड एंबेसडर हैं।  निधि डोगरा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की खबर से घर और पूरे क्षेत्र में  खुशी का माहौल है। निधि के पिता शशि कुमार सभी प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षकों, अधिकारियों व सभी सहयोगियों का प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से प्रेरणा देने वाले गुरुजनों व महान विभूतियों का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें